फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   viral

एनवाईके कर्मी की लड़की के साथ फोटो वायरल

Thu, 22 Aug 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
viral
ज्ञानपुर। नेहरू युवा केंद्र के ज्ञानपुर कार्यालय में सहायक लेखाकार के पद पर तैनात बड़े बाबू की एक लड़की के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है। अपने कार्यालय में ही युवती के साथ मस्ती की मुद्रा में सेल्फी लेते हुए युवती और सहायक लेखाकार की तस्वीर वायरल होने के बाद सामान्य लोगों के साथ-साथ संगठन से जुड़े लोग भी असहज हो गए हैं।
विज्ञापन

युवा प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें समुचित मुकाम दिलाने के दावे के साथ नेहरू युवा केंद्र प्रदेश के विभिन्न जिलों में काम कर रहा है। बड़ी संख्या में युवक-युवतियां संगठन से जुड़कर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न खेल गतिविधियों में सहभागिता करते हैं। ज्ञानपुर नगर में गोपीगंज रोड पर स्थित संगठन के कार्यालय से निकल कर फेसबुक, वाट्सएप ग्रुपों में आई एक तस्वीर ने हलचल मचा दी है। तस्वीर ने एकबारगी लोगों को युवा गतिविधियों से जुड़े संगठन के कार्यालय में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया है। कर्मी की तस्वीर युवती के साथ सेल्फी लेने की है, लेकिन तस्वीर खिंचाने की मुद्रा को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई जा रही है। तस्वीर देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तस्वीर संगठन के कार्यालय की होगी। इस संबंध में जब सहायक लेखाकार से पूछा गया तो उन्होंने इसे संगठन से जुड़े कुछ लोगों की साजिश बताया। कहा कि नेहरू युवा वालेंटियर (एनवाईवी) के चयन के दौरान जिन कुछ लोगों का चयन नहीं हुआ, वह लोग फोटो वायरल कर मुझे बदनाम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed