फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   vipul politics

प्रधानी से विपुल ने शुरू की राजनीति, बने विधायक

Fri, 11 Mar 2022 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
vipul politics
बहुचर्चित ज्ञानपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले भाजपा-गठबंधन प्रत्याशी विपुल दूबे सात वर्ष पूर्व मिल्की गांव से ग्राम प्रधानी का चुनाव जीतने के साथ राजनीति में कदम रखा। इसके बाद 2021 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। पंचायत चुनाव की हार की टीस इतनी लगी कि सक्रिय राजनीति में आ गए। मात्र आठ महीने की राजनीति में चार बार के विधायक विजय मिश्र और पूर्व मंत्री राम किशोर बिंद को पटखनी दे दी।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर से सटे मिल्की गांव निवासी विपुल दूबे मूल रूप से कारोबारी हैं। विद्युत निगम सहित विभिन्न विभागों में ठेकेदारी करते रहे हैं। करीबियों के कहने पर 2015 के पंचायत चुनाव में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और अच्छे खासे मतों से ग्राम प्रधानी चुनाव में जीत दर्ज की। 2021 के पंचायत चुनाव में प्रधानी की बजाय जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में हाथ आजमाया, लेकिन यहां पर उन्हें हार मिली। करीबियों के मुताबिक विपुल को यह हार काफी परेशान कर गई। इसके बाद वह सक्रिय राजनीति में आए और आठ माह पूर्व निषाद पार्टी से टिकट के लिए लखनऊ तक कई बार चक्कर लगाए। काफी जद्दोजहद के बाद टिकट मिला तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ज्ञानपुर सीट पर राजनीतिक पारा कभी नीचे तो कभी ऊपर होता रहा, लेकिन वह अपने मिशन में लगे रहे। एक तरफ चार बार के विधायक विजय मिश्र तो दूसरी तरफ वोट बैंक के दम पर रामकिशोर बिंद अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे, लेकिन मतदाताओं ने पूरा पासा ही पलट दिया। आठ माह पूर्व सक्रिय राजनीति में आए विपुल दूबेे दिग्गजों को मात देकर ज्ञानपुर के विधायक बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed