फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vip lane monitoring strict, vehicles queue at toll plazas

वीआईपी लेन की निगरानी सख्त,टोलप्लाज पर वाहनों की कतार

Sat, 10 Sep 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Vip lane monitoring strict, vehicles queue at toll plazas
वीआईपी लेन पर सख्ती होने से टोलप्लाजा के सामने खड़े लग्जरी वाहन। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/गोपीगंज। राजातालाब-हंडिया खंड के लालानगर टोलप्लाजा पर भारी वाहनों के आवागमन में हो रही दिक्कतों को लेकर कार्यदायी संस्था सतर्क हो गई है। शनिवार को सुबह वीआईपी लेन की निगरानी सख्त होते ही फास्टैग और आफलाइन काउंटरों पर पर्ची कटाने की लाइन लग गई। इससे न सिर्फ वीआईपी वाहनों की लाइन टोलप्लाजा के सामने लग गई बल्कि कर्मचारियों की परेशानी भी बढ़ गई। सख्ती का असर यह रहा कि निजी बस चालक, परिचारक गिड़गिड़ाने को विवश हो गए। जल्दबाजी में इलेक्ट्रानिक बूम गिरने से एक कार चालक को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। पूर्व में खंड पर कार्यरत रहे एनएचएआई अधिकारियों का स्थानांतरण दूसरे खंड पर होने के कारण रखरखाव की व्यवस्था ठीक नहीं हो रही थी। सार्वजनिक शौचालयों में विभिन्न कंपनियों के एजेंटों का कब्जा है तो नि:शुल्क पेयजल न मिलने से वाहन चालक हाईवे के किनारे अतिक्रमण कर सजीं दुकानों पर रुकते हैं। यही कारण है कि टोलप्लाजा के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर दुर्घटनाओं का क्रम नहीं रुकता। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चक्रमण करती है लेकिन निजी सुरक्षाकर्मी कार्यदाई संस्था के कार्यों तक सीमित रहते हैं। कार्यदाई संस्था रेंचर इंफ्रा डेवलेपर्स के प्रबंधक विंध्यवासिनी दुबे ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत कार्य शुरू किया गया है। एनएचएआई की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को उपलब्ध भी कराया जा रहा है। मुख्य समस्या यह रही है कि वीआईपी लेन से आवागमन करने वाले वाहन चालक अनैतिक लाभ उठाकर आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। सख्ती होने पर लग्जरी वाहनों से आवागमन करने वालों की जिम्मेदारी बढ़ी है। औद्योगिक, विद्युत परियोजनाओं में प्रयुक्त होने वाले और खाद्य सामानों को क्षमता से अधिक लादकर आने-जाने वाले वाहनों से क्षतिग्रस्त हुई टोल गेट की दीवारों का प्लास्टर कार्य एनएचएआई ने शुरू करा दिया है। मैनेजर वकील राय ने बताया कि टोल गेट की चौड़ाई कम होने से इस तरह की समस्या आ जाती है। क्षमता से कम सामान लेकर आने-जाने वाले वाहन तो आर-पार हो जाते हैं लेकिन सामान लेकर जाने वाले भारी वाहन गेट की दीवारों में सटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed