फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers made a series of complaints in front of BDO

Bhadohi News: बीडीओ के सामने ग्रामीणों ने लगाई शिकायतों की झड़ी

Sat, 15 Feb 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Villagers made a series of complaints in front of BDO
अभोली ब्लॉक के भीखमापुर गांव के पंचायत भवन में शुक्रवार को सरकार जनता के द्वार के तहत चौपाल आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने बीडीओ के सामने शिकायतों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय ने गांव में विकास कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर नहीं आती। इस पर एडीओ पंचायत श्याम कुमार को निर्देश दिया कि केयर टेकर जय मां संतोषी देवी स्वयं सहायता समूह की सदस्या साधना देवी के खिलाफ नोटिस दिया जाए।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा राशन गोदाम बनने के बाद तीन महीने बाद भी राशन वितरण न करने पर नाराजगी जताई। पंचायत सहायक अजीत कुमार सचिवालय पर नहीं आने पर फटकार लगाई। विधवा सुनीता देवी ने बताया कि मेरे पति की मौत हो चुकी है। रहने के लिए घर नहीं है। बीडीओ ने सचिव को नाम नोटकर लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में आए कुछ श्रमिकों ने मनरेगा की मजदूरी न मिलने की शिकायत की। बीडीओ ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से अभी बजट नहीं मिला है, जैसे ही पैसा आएगा आप लोगों के खाते में भेज दिया जाएगा। मौके पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार मौर्य, रोजगार सेवक सुनील कुमार बिंद, मनोज यादव, सिंधु देवी, फूल कुमारी, सुनीता देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed