फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Village head account seize

ग्राम प्रधान का खाता सीज

Mon, 14 Sep 2020 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Village head account seize
घोसिया। औराई विकास खंड के मवैया हरदोपट्टी गांव के ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ हुई जांच में अनियमितता मिलने पर डीडीओ ने ग्राम प्रधान का खाता सीज कर दिया है। साथ ही सेक्रेटरी के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि गत दिनों ग्रामीणों ने शपथ पत्र देकर गांव में हुए विकास कार्यों की जांच कराकर सरकारी धन की बंदरबांट की रिकवरी कराने की मांग की थी। बीएसए अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच कर अपनी रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपी थी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन की खरीद, शौचालय निर्माण, चकरोड, इंटरलॉकिंग, नाला निर्माण, स्ट्रीट-सोलर लाइट, स्कूल सुदृढ़ीकरण आदि कार्यों में मनमानी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। पूर्व के दिनों में ग्राम विकास अधिकारी को एक माह के लिए कार्य से विरत कर कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी गई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी ने कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण भी नहीं दिया। सोमवार को डीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने अनियमितता के आरोप में ग्राम प्रधान का खाता सीज कर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने संबंधी नोटिस बीडीओ औराई की भेजकर रिपोर्ट देने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed