{"_id":"61ab617a46fb29773b58eddf","slug":"vikaas-ke-dam-par-2022-mein-pun-bhaajapa-banaegee-sarakaar-raadhaamohan-sinh-bhadohi-news-vns625974011","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के दम पर 2022 में पुन: भाजपा बनाएगी सरकार: राधामोहन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के दम पर 2022 में पुन: भाजपा बनाएगी सरकार: राधामोहन सिंह
ज्ञानपुर के सिंहपुर गांव के पास कार्यकर्ताओं से घिरे पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश प्रभा
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
ज्ञानपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि साढ़े चार साल में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। पीएम और सीएम के नेतृत्व में समाज के हर तबके का विकास हो रहा है। ऐेसे में 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। वह शनिवार को जोरईं स्थित भाजपा कार्यालय पर संगठन की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाएं। विकास के नाम पर सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ अपने परिवार और अपराधियों का विकास किया। समाज का माहौल खराब करने वाले अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर चले गए। सूबे में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। भदोही में अब विकास हो रहा है। एक जनपद एक उत्पाद योजना के माध्यम से भदोही ने कालीन की दुनिया में धूम मचा रखा है। जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल, सांसद रमेश चंद्र बिंद, विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, दीनानाथ भाष्कर, जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, राकेश दूबे, संतोष मिश्रा, शरदचंद्र सोनकर, सपना दुबे आदि ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। मिर्जापुर से ज्ञानपुर जाते समय पूर्व मंत्री राधामोहन सिंह का बघेल छावनी गोपीगंज में जिला मंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर सुनील मिश्रा, शिव सागर मिश्रा, मोहित वर्मा, संजय यादव, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।