{"_id":"582f57294f1c1b593690158e","slug":"vice-president-of-women-s-issues-heard","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपाध्यक्ष ने सुनी महिलाओं की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपाध्यक्ष ने सुनी महिलाओं की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष जानकी पाल ने शुक्रवार को लालानगर में जिला पंचायत सदस्य सावित्री पाल के घर पहुंची। वहां आयोजित एक गोष्ठी में उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उसका निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इसी तरह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र पाल के घर जाकर लोगों से मिलीं। इसके पूर्व उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतल पाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वह अभोली के गुआली ग्राम प्रधान राकेश कुमार के घर एक मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लखनऊ रवाना हो गईं। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र पाल बघेल, सपा लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार पाल, बच्चन पाल, हीरालाल पाल, राजबहादुर, अमरजीत, मुन्ना, राम बहादुर पाल, राम सहारे पाल, सपा प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार मिश्र पप्पू समेत कई लोग मौजूद रहे।