फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vegetable seller dies due to collision of four wheeler on the highway

Bhadohi News: हाईवे पर चार पहिया वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत

Fri, 01 Sep 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Vegetable seller dies due to collision of four wheeler on the highway
कोतवाली के किशुनदेवपुर में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर शाम चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे उत्तरी लेन जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे जाम कर रहे लोगों को खदेड़ कर हटाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार किशुनदेवपुर राधा स्वामी धाम निवासी सुरेश बिंद (45) सब्जी बेचकर परिवार की आजीविका चलाता था। बृहस्पतिवार की शाम वह हाईवे के उत्तरी लेन को पार कर रहा था। इस बीच प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने हाईवे के उत्तरी लेन को जाम कर दिया। इससे उत्तरी लेन पर वाहनों की कतार लग गई। इसकी भनक पुलिस को लगते ही कोतवाल सदानंद सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हाईवे पर जाम कर रहे लोगों को खदेड़ कर भगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारण लगभग 15 से 20 मिनट तक हाईवे का उत्तरी लेन बाधित रहा। दूसरी तरफ सब्जी विक्रेता को टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया। उसकी पहचान भी नहीं हो सकी। मृतक को 6 बेटियां हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि घर के ही लोग दस मिनट सड़क पर खड़े थे। पुलिस के पहुंचने पर जाम समाप्त हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed