फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vedanta Cricket Club defeated NER by two wickets

Bhadohi News: वेदांत क्रिकेट क्लब ने एनईआर को दो विकेट से किया पराजित

Mon, 05 Oct 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Vedanta Cricket Club defeated NER by two wickets
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद
सहादतपुरा स्थित ग्राउंड पर रविवार को खेले गए 40-40 ओवरों के मैच में वेदांत क्रिकेट क्लब ने एनईआर क्रिकेट अकादमी बनारस को 2 विकेट से पराजित कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयुष गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मैच में एनईआर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, वेदांत क्रिकेट क्लब (मऊ) के गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी करते हुए एनईआर की पूरी टीम को 38.4 ओवरों में 160 रनों पर आउट कर दिया। एनईआर की ओर से शौर्य ने सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली, जबकि रेयांश ने 24, आदित्य ने 21 और अर्जुन ने 14 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

वेदांत क्रिकेट क्लब की ओर से आयुष और अभिनव कुमार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि आदित्य, रुद्र सिंह और यश को 1-1 विकेट मिले।
जीत के लिए मिले 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत क्रिकेट क्लब की टीम ने सधी हुई शुरुआत की।
टीम की ओर से अनिकेत ने 45, बेलाल ने 33 और वेदांत ने 22 रनों का उपयोगी योगदान दिया। इसके अलावा टीम को अतिरिक्त रनों (56) का भी भरपूर फायदा मिला, जिसके दम पर वेदांत क्रिकेट क्लब ने 30.1 ओवरों में 8 विकेट खोकर 161 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एनईआर की तरफ से गेंदबाजी में आयुष ने 3 विकेट, शौर्य और आदित्य ने 2-2 विकेट तथा अंकित ने 1 विकेट लिए। मैच में अंपायरिंग की भूमिका यश और अमरीश ने निभाई, जबकि प्रवीण ने स्कोरर का दायित्व संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed