फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Varanasi Weather: Fog tightens in Purvanchal, woman dies due to cold in this district

Varanasi Weather: पूर्वांचल में कोहरे की चादर तनी, इस जिले में ठंड से महिला की मौत

Fri, 08 Jan 2021 10:09 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 08 Jan 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Weather: Fog tightens in Purvanchal, woman dies due to cold in this district
ज्ञानपुर में कोहरे के बीच हेडलाइट जलाकर जाती यात्री बस। - फोटो : अमर उजाला

तीन-चार दिनों की राहत के बाद शुक्रवार को ठंड और कोहरे ने फिर तल्खी दिखाई। घने कोहरे के गुबार में कालीन नगरी भदोही ढंक गई। सुरियावां में ठंड लगने से एक अधेड़ महिला की जान चली गई।  पिछले तीन दिनों से तापमान बढ़ने के कारण ठंड का असर कम हो गया था और वातावरण में गरमाहट बढ़ रही थी। इसे कृषि विशेषज्ञ गेहूं की फसल के वानस्पतिक विकास के लिए ठीक नहीं मान रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान कोहरे का असर भी कम हो चला था। मौसम के जानकारों ने नौ जनवरी से फिर तापमान गिरने की संभावना जताई थी। मगर, एक दिन पूर्व शुक्रवार को ही मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार को पौ फटी तो कोहरे की मोटी चादर तनी थी। खुले इलाकों में दृश्यता न के बराबर हो गई थी। इसका असर ट्रेनों और सड़क यातायात पर भी पड़ा।
विज्ञापन


वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दिन में भी हेडलाइट जलाकर वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। सुबह दो घंटे की दूरी तय करने में तीन से चार घंटे लग गए। बदले मौसम में तापमान भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 12 के आसपास आ गया। सर्द हवाओं के असर से गलन बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड लगने से सुरियावां के चकिया उदई का पुरा गांव में मुनरा देवी (55) पत्नी राजाराम मौर्य की मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक गुरुवार की रात ठंड लगने से तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भदोही नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से बीएचयू रेफर किया गया। सर सुंदरलाल अस्पताल में रात्रि एक बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। शव सुबह घर पहुंचा तो परिवार वाले बिलखने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed