फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Used to smuggle ganja in luxury car, two arrested

Bhadohi News: लग्जरी कार से करते थे गांजा की तस्करी, दो गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Used to smuggle ganja in luxury car, two arrested
महराजगंज। औराई कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक किलो गांजे के साथ दो को गिरफ्तार किया। वहीं दो अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। वह लग्जरी कार से गांजे की तस्करी कर रहे थे। पुलिस वाहन के साथ उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

औराई कोतवाली पुलिस विक्रमपुर ओवरब्रिज के पास मेदनीपुर सर्विसलेन पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच वाराणसी की तरफ एक सफेद रंग की कार तेजी से आते हुए दिखाई दी। संदिग्ध प्रतीत होते हुए पुलिस ने कार को रोका। वाहन चालक ने तेजी से ब्रेक लगाकर रोक दिया। जिसके बाद उसमें बैठे लोग भागने लगे। जिसमें दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर दो भागने में सफल रहे। पुलिस ने वाहन के अंदर से एक किलो गांजा बरामद किया।
विज्ञापन

गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम किशन सिंह निवासी मुड़ियापुर सर्रोई और नीरज मिश्रा निवासी पुरूषोत्तमपुर बताया। बताया कार में रखे गांजे को वे लोग घूम-घूमकर बेच देते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं फरार अजित सिंह निवासी पंचवल, ज्ञानपुर और अंकित उपाध्याय मुड़ियापुर सर्रोई की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed