फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Up to 15 can apply for scholarship

छात्रवृत्ति के लिए 15 तक कर सकते हैं आवेदन

Mon, 07 Mar 2022 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Up to 15 can apply for scholarship
राजकीय, सहायता प्राप्त और परिषदीय विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए मनोविज्ञानशाला उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 15 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी से ही शुरू हो चुकी है। परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये तथा सालाना 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि कक्षा सात में उत्तीर्ण अथवा पदोन्नति पाए एवं कक्षा आठ में पढ़ रहे विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभिभावकों की आय डेढ़ लाख रुपये वार्षिक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा पास करने पर कक्षा नौ से लेकर 12 तक चार साल में 48 हजार रुपये की आर्थिक मदद शासन की ओर से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वित्तविहीन विद्यालयों को छोड़कर अन्य समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बच्चों को जानकारी देकर आवेदन व परीक्षा में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed