फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Roadways bus collided with container on highway in Bhadohi nine injured including both drivers

Road Accident: भदोही में हाईवे पर कंटेनर से भिड़ी रोडवेज बस, दोनों चालक सहित नौ घायल

Sun, 17 Jul 2022 10:31 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Jul 2022 10:31 AM IST
सार

वाराणसी से प्रयागराज की ओर जाने वाली रोडवेज बस कौलापुर के पास पहुंची थी तभी प्रयागराज की ओर से आ रहे कंटेनर से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

विज्ञापन
UP Roadways bus collided with container on highway in Bhadohi nine injured including both drivers
कंटेनर से टकराने से बस के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के कौलापुर के पास शनिवार रात करीब पौने दो बजे हाईवे पर रोडवेज बस और कंटेनर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सहित 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गोपीगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों चालकों को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वाराणसी से प्रयागराज की ओर जाने वाली रोडवेज बस कौलापुर के पास पहुंची थी तभी प्रयागराज की ओर से आ रहे कंटेनर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। तेज रफ्तार होने के कारण टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। रात का समय होने के कारण बस में मात्र 15 सवारी ही सवार थे। जिसमें से 7 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में कमलेश(25) निवासी सोनबरसा चुनार मिर्जापुर, कपिल कुमार(42) निवासी चकिया चंदौली, परमेश्वर(29) निवासी रामनगर, अनिल सिंह(32) निवासी ग़ोगाव चील्ह, शुभम मिश्र(25) निवासी भुल्लनपुर वाराणसी, ज्वाला प्रसाद(45) लठिया भदोही, पूजा(3) लालानगर, राजा प्रताप सिंह,(25) निवासी चहरपुर घायल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed