फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Crime: Crazy young man attacked women who were out for a morning walk, killed the woman by attacking her

UP Crime: सुबह टहलने निकली महिलाओं पर सनकी युवक ने किया हमला, ईंट से मारकर महिला को मौत के घाट उतारा

Wed, 01 Nov 2023 12:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 01 Nov 2023 12:49 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के उपरौठ निवासी कलावती देवी पत्नी राजकुमार यादव (48) रोज की तरह रेणु देवी, अमृता देवी और श्याम दुलारी के साथ गांव से कोतवाली के सामने स्थित हनुमान मंदिर तक टहलने जाती थी।

विज्ञापन
UP Crime: Crazy young man attacked women who were out for a morning walk, killed the woman by attacking her
मृत महिला के घर छाया मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली के सामने बुधवार की सुबह एक अर्धविक्षिप्त युवक ने जमकर ताडंव मचाया। युवक ने कई लोगाें के ऊपर ईट व डंडे से हमला कर दिया। हमले में एक महिला की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक पर काबू पाना चाहा, लेकिन युवक ने उन पर हमला बोल दिया। उसने पुलिस की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। इस बीच एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए युवक पर काबू पाया। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। युवक के साथ उसकी पत्नी व एक दस दिन का बेटा भी है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के उपरौठ निवासी कलावती देवी पत्नी राजकुमार यादव (48) रोज की तरह रेणु देवी, अमृता देवी और श्याम दुलारी के साथ गांव से कोतवाली के सामने स्थित हनुमान मंदिर तक टहलने जाती थी। बुधवार को भी वे गांव की महिलाओं के साथ टहलने गई थी। टहलने के बाद वह घर लौट रही थी। इस बीच एक युवक लोगों के ऊपर ईंट पत्थर चलाते हुए उक्त महिला को पकड़ लिया और उनके सिर में पत्थर से चोटे पहुंचाई। युवक ने पास पड़े लाठी से महिला की पिटाई भी की। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच महिला के साथ चल रही महिलाए जान बचाकर भाग खड़ी हुई। महिलाओं का शोर सुनकर अन्य लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। इस बीच अर्ध विक्षिप्त युवक ने मिर्जापुर जिले के महामलपुर निवासी परमानदं मौर्य के सर पर भी पत्थर से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच लोगों ने उसे दौड़ाया तो सनकी युवक कोतवाली में घूस गया और पुलिस वाहन पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। उसका ताडंव देख पुलिस वाले भी जान बचाकर भागे। इस बीच नर्थुआं गांव के पोखरा निवासी हीरा बिंद ने हिम्मत दिखाते हुए उसे किसी तरह से काबू में किया। इसके बाद लोगों ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध कर किसी तरह काबू में किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कोतवाली लेकर पहुंची। हंगामे के दौरान सनकी युवक को भी चोट लग गया था। इसलिए उसे औराई सीएचसी लाया गया। जहां उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि युवक बिहार के सीतामढ़ी अंतर्गत भंवर गांव का निवासी है। उसके पास से आधार व पैन कार्ड बरामद हुए हैं। जिससे उसकी पहचान राजाकुमार राय पुत्र रामकृत निवासी भंवर सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई। उसके साथ उसकी पत्नी किरण कुमारी और एक माह की नवजात भी है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह मंगलवार की देर शाम वह औराई चौराहे पर पहुंचा। जहां एक दुकान के सामने अपने परिवार के साथ रुक गया। इस संबंध में मृतक कलावती देवी के लड़के राकेश कुमार यादव ने औराई कोतवाली में तहरीर देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कलावती देवी का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एडीशनल एसपी राजेश भारती ने बताया कि औराई कोतवाली में लोगों पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक अर्ध विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed