फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board: Unsatisfied candidates will get a second chance, apply till 19th

यूपी बोर्ड : असंतुष्ट अभ्यर्थियों को मिलेगा दोबारा मौका, 19 तक करें आवेदन

Sun, 27 Apr 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Unsatisfied candidates will get a second chance, apply till 19th
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कम नंबर आने पाने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा मौका मिलेगा। बोर्ड ऐसे अभ्यर्थियों को स्क्रूटनी का मौका देगा। जिससे उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच हो सकेगी। अभ्यर्थी 19 मई तक आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने प्रति विषय आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले करीब 56 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में पंजीकृत 26 हजार 912 विद्यार्थियों में 23 हजार 814 सफल हुए। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 28 हजार 295 में 26 हजार 932 परीक्षा में पास हुए। बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कई विद्यार्थियों को उम्मीद के हिसाब से नंबर नहीं मिले है। जिससे वे निराश हो गए। हालांकि अब बोर्ड उन्हें दोबारा मौका देने जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपनी कापियों का दोबारा मूल्यांकन करा सकेंगे। बोर्ड ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए परिषद ने सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) का मौका दिया है। वह आवेदन कर अपनी उत्तरपुस्तिकाओं का दुबारा जांच करा सकेंगे। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि इसके लिए आवेदन 19 मई तक लिए जाएंगे। प्रति विषय के लिए 500 रूपये शुल्क का निर्धारण किया गया है। असंतुष्ट छात्र-छात्राएं सन्निरीक्षा के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed