फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board Result 2025 Bhadohi 10th topper Deepak and 12th topper Vishal

UP Board Result 2025: भदोही में दीपक बने 10वीं टॉपर, 12वीं में विशाल ने किया कमाल; टॉप- 10 में बनाई जगह

Fri, 25 Apr 2025 03:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 25 Apr 2025 03:41 PM IST
सार

UP Board Result 2025: भदोही जिले में बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होते ही छात्र- छात्राओं में जश्न का माहौल रहा। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा में मेधावियों ने कमाल किया। 

विज्ञापन
UP Board Result 2025 Bhadohi 10th topper Deepak and 12th topper Vishal
हाईस्कूल टॉपर दीपक यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को दोपहर बाद जारी हो गए। जिले के होनहारों ने उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार हाईस्कूल में संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र दीपक यादव ने 96.60 फीसदी अंको संग हाईस्कूल और शहीद नरेश इंटर कॉलेज खमरिया के विशाल तिवारी 91.40 फीसदी अंको संग जिले में टॉपर रहे। हाईस्कूल में कुल 94.13 और इंटरमीडिएट में 80.24 फीसदी रिजल्ट रहा है। 

विज्ञापन


जिले में मार्च महीने में यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त हुई। इसके बाद से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार शुक्रवार को समाप्त हो गया। दोपहर करीब 12.30 बजे परिषद ने परिणाम जारी कर दिया। रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थी मोबाइल, साइबर कैफे पर रिजल्ट देखने में जुट गए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Board 10th Topper: गाजीपुर के 91.44 प्रतिशत विद्यार्थी पास, दो बेटियों को टॉप-10 लिस्ट में मिला स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी परिणाम में संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र दीपक यादव ने 96.60 फीसदी अंको संग हाईस्कूल और शहीद नरेश इंटर कॉलेज खमरिया के विशाल तिवारी ने 91.40 फीसदी अंको संग जिले में टाप किया। उधर, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट को लेकर शनिवार को विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। 

इसे भी पढ़ें; UP Board 10th Result 2025: वाराणसी की ख्याति सिंह का प्रदेश में 8वां स्थान, बोलीं- पिता के हौसले से मिली सफलता

दोपहर 12 बजे से ही विद्यार्थी मोबाइल में वेबसाइट पर नजरें टिकाए रहे। अपराह्न साढ़े 12 बजे जैसे ही हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित हुआ, परिणाम देखने के लिए सभी रोल नंबर डालने लगे। जो अच्छे नंबर से उत्तीर्ण हुआ, वह खुशी से झूम उठा, जबकि जिनके नंबर उम्मीद के हिसाब से कम मिले, वह मायूस दिखे। मोबाइल में रिजल्ट देखने के बाद साइबर कैफे पर विद्यार्थी प्रिंट निकलवाने पहुंच गए। इससे साइबर कैफे में काफी भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed