फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ultrasound could not be made, now a new machine will be installed in the hospital

Bhadohi News: नहीं बन सका अल्ट्रासाउंड, अब अस्पताल में लगेगी नई मशीन

Sun, 29 Dec 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound could not be made, now a new machine will be installed in the hospital
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में आठ माह बाद भी अल्ट्रासाउंड मशीन दुरूस्त नहीं हो सकी है। अल्ट्रासाउंड न होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से अब शासन से नई मशीन की मांग की गई है। अल्ट्रासाउंड मशीन की तकनीकी खामी दूर करने चार बार इंजीनियर आ चुका है, लेकिन कमी दूर नहीं हो सकी है। अब नया अल्ट्रासाउंड मशीन मिलने पर ही लोगों को सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिले के दो से ढ़ाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाला जिला चिकित्सालय में बीते आठ महीने से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। इससे मरीजों की सांसत बढ़ गई है। मशीन की मरम्मत के लिए अस्पताल प्रशासन ने पूरा प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं मिली। कंपनी से चार बार इंजीनियर को बुलाया गया, लेकिन वे मशीन को सही नहीं कर सके। इसके बाद सौ शय्या अस्पताल से अल्ट्रासाउंड मशीन जिला अस्पताल लाई गई, लेकिन तकनीकी खामियां के कारण वह भी इंस्टाॅल नहीं हो सका है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अक्तूबर, नवंबर में शासन को पत्राचार करके नई अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग किया गया था। लेकिन अभी तक नहीं मिला है। उम्मीद है कि 2025 में मशीन लग जाएगी। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग शासन से किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही मशीन मिलेगी।
विज्ञापन


इनसेट :
रोजाना एक हजार की ओपीडी
ज्ञानपुर। जिला चिकित्सालय में रोजाना एक हजार की ओपीडी होती है। इसमें से 30 से 35 गर्भवती महिलाएं अस्पताल पहुंचती है। जिन्हें जांच पड़ताल कर दवा उपलब्ध कराई जाती है। चिकित्सक के सलाह पर उन्हें निजी सेंटर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। क्योंकि इसी के माध्यम से गर्भ में पल रहे बच्चे के मूवमेंट का पता चलता है। रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक दवा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed