फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uda Devi was the embodiment of courage, valour, and sacrifice.

Bhadohi News: साहस, शौर्य और बलिदान की प्रतिमूर्ति थीं ऊदा देवी

Wed, 01 Jul 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Uda Devi was the embodiment of courage, valour, and sacrifice.
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मनाते सपा के लोग। स्रोत सपा - फोटो : फाइल फोटो
ज्ञानपुर। कंसापुर स्थित सपा कार्यालय पर मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ऊदा देवी पासी की जयंती मनाई गई। इसी तरह औराई के वासुदेवपुर में भी उनके योगदान को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लड़ाई के दौरान ऊदा देवी ने पुरुषों के वस्त्र धारण कर बंदूक और गोला बारूद लेकर एक पेड़ पर चढ़ गई। 16 नवंबर 1857 को 36 अंग्रेजों को मौत के घाट उतारकर वीरगति को प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका साहस, शौर्य और बलिदान सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा। इस मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, राजेंद्र दुबे, हसनैन अंसारी, जैनू, नेबूलाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

औराई : क्षेत्र के वासुदेवपुर में 1857 की महान क्रांतिकारी वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मनाई गई। अखिल भारतीय पासी समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल पासी ने कहा कि ऊदा देवी ने सिकंदर बाग, लखनऊ में अकेले 32 अंग्रेजों को मार गिराया था। वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और देश के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप वियोगी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मनाते सपा के लोग। स्रोत सपा

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मनाते सपा के लोग। स्रोत सपा- फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed