फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two vicious thieves arrested, cash recovered

दो शातिर चोर गिरफ्तार, नकद बरामद

Thu, 25 Jun 2020 05:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Two vicious thieves arrested, cash recovered
ज्ञानपुर। बैंकों के एटीएम पर भोले भाले व्यक्तियों को झांसा देकर उनकी मेहनत की कमाई उड़ाने वाले दो शातिर एटीएम चोर बृहस्पतिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सुरियावां पुलिस ने रामबाग मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 11 एटीएम कार्ड और साढ़े तीन हजार नकद बरामद किया गया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस के लचर रवैये से जिले में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा। आए दिन फोन के माध्यम से और एटीएम केंद्रों पर बुजुर्गों को झांसा देकर उनके खातों से पैसा निकालने का मामला सामने आने लगा। एसपी रामबदन सिंह के निर्देश पर कुछ थाने सक्रिय हुए। मुखबिर की सूचना पर एसओ विजय प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को रामबाग मोहल्ले से आईटी एक्ट के वांछित हरेश उपाध्याय पुत्र शीतला प्रसाद उपाध्याय निवासी कौड़र और आनंद तिवारी पुत्र कृष्णानंद तिवारी निवासी चौगना को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि पूर्व में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन दोनों फरार चल रहे थे। पूछताछ में दोनों ने कई घटनाओं की बात को स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed