फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two urban health wellness centers will open in the district

Bhadohi News: जिले में खुलेगी दो अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर

Fri, 22 Sep 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two urban health wellness centers will open in the district
नगर पंचायत घोसिया और खमरिया में एक-एक अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए किराये का भवन चिह्नित कर लिया गया है। घोसिया पुलिस चौकी के पास और खमरिया के वार्ड नंबर नौ के पीपरकर कैथान में स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। अस्पताल खुलने के बाद नगर के 20-25 हजार लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत घोसिया और खमरियां में अर्बन स्वास्थ्य केंद्र खुलने के बाद लोगों को तत्काल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लाभ मिलेंगे। स्वास्थ्य केंद्र न होने के कारण लोगों को उपचार कराने के लिए निजी अस्पताल या औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता है। अब नगर में ही स्वास्थ्य केंद्र खुलने से इस परेशानी से मुक्ति मिलेगी। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 1400 स्क्वायर फुट के भवन बनाए जाएंगे। नोडल अधिकारी एके मौर्या ने बताया कि अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए भवन देखा गया है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से उसका संचालन होगा। बीते कई महीनों से इसके लिए भवन देखा जा रहा था। जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हर रोज ओपीडी चलती है। इसी तरह अर्बन हेेल्थ वेलनेस सेंटर पर भी ओपीडी चलेगी। चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

-------------
इनसेट:
ये होंगी सुविधाएं:
-ओपीडी व्यवस्था
-तीन बेड
-गाड़ी पार्क करनें की जगह
-आधुनिक शौचालय
-चार कमरे
-दवा काउंटर आदि सहित अन्य व्यवस्थाएं अस्पताल पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed