फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two parking spots will be built on collectorate

कलेक्ट्रेट पर बनेंगे दो पार्किंग स्थल

Wed, 10 Feb 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two parking spots will be built on collectorate
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय सरपतहां में अब जहां-तहां वाहन नहीं खड़ी कर सकेंगे। इसके लिए डीएम कार्यालय के सामने दो पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। मंगलवार को डीएम राजेंद्र प्रसाद और एडीएम शैलेंद्र मिश्र ने जगह का निरीक्षण कर अवर अभियंता आबिद अली को तीन दिन के अंदर पार्किंग स्थल बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सरपतहां स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में फरियादी, वादकारी अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं। पार्किंग की व्यवस्था न होने से साइकिल, बाइक और चार पहिया वाहन जहां-तहां खड़ी कर देते हैं। जिससे मुख्यालय की सुंदरता प्रभावित होती है। इसको लेकर मंगलवार को डीएम और एडीएम ने डीएम कार्यालय के सामने जगह का जायजा लिया। साफ-सफाई कर दो पार्किंग बनाने का निर्देश दिया। अवर अभियंता आबिद अली से कहा कि तीन दिन के अंदर पार्किंग बनाकर उसमें संकेतक आदि लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed