फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two killed in road accidents , including teacher

सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत

Sun, 28 Feb 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 28 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents , including teacher
सूचना पाकर मृतकों के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। हादसे के शिकार युवक इलाहाबाद और वाराणसी जिले के निवासी थे।
विज्ञापन


जंगीगंज/गोपीगंज संवाददाता के अनुसार हंडिया कोतवाली क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 धनापुर निवासी शिवशंकर यादव (36) कोइरौना थानाक्षेत्र के चंदापुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक  हैं।
विज्ञापन


 शनिवार को वह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। सरायजगदीश में जीटी रोड पर पीछे से जा रहे ट्रेलर की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हो गई।

घटनास्थल पर जुटे आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जानकारी पर हंडिया से परिवार वाले भी आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक  के  चाचा की तहरीर पर अज्ञात चालक और ट्रेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक ने चार दिन पूर्व विद्यालय में बतौर शिक्षक ज्वाइन किया था। उसे एक पुत्र और एक पुत्री है। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।

सुभाषनगर/ऊंज संवाददाता के अनुसार शनिवार को तीन बजे भोर में ऊंज सीमा पर स्थित एक ढाबे के पास वाराणसी के पांडेयपुर क्षेत्र के अशोक नगर निवासी जसमीत सिंह (22) और पमपम सिंह (23) बाइक से इलाहाबाद से वाराणसी की ओर जा रहे थे। पीछे से जा रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी।

इससे बाइक चला रहे जसमीत की मौके  पर ही मौत हो गई। जबकि  पमपम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ऊंज थाने की पुलिस ने कंटेनर चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया।


घायल को अस्पताल भिजवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से जानकारी पाकर वाराणसी से परिवार वाले भी पहुंच गए। बताया कि मृतक अपने परिवार का इकलौता था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। छह माह बाद बहन की शादी है। मां, बहन समेत परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed