{"_id":"6765bca3021fe8982601b174","slug":"two-criminals-of-robbery-gang-arrested-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-120323-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: लूट गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: लूट गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
भदोही कोतवाली पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने बृहस्पतिवार की रात में लूट और छिनैती गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की दो बाइक, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।
दोनों आरोपी सर्रोई लूटकांड में शामिल थे। पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत अन्य धारा बढ़ाते हुए जेल भेज दिया। एक आरोपी जिला बदर है। पुलिस तीनों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है।
18 दिसंबर को अफसर अली अंसारी ने कोतवाली में तहरीर दी कि 17 दिसंबर की शाम को सर्रोई-बभनौटी बॉर्डर पर पुलिया के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर मोटरसाइकिल पर उनके साथ पीछे बैठी उनकी बहन का पर्स छीन लिया। उक्त पर्स में एक हजार नकद, मोबाइल फोन, लेडीज घड़ी और कागजात थे।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छिनैती में शामिल एक आरोपी उदल सिंह निवासी भीमसेनपुर सुरियावां को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लेडीज पर्स समेत अन्य सामान बरामद कर लिया।
बृहस्पतिवार की रात में पुलिस टीमों ने चेकिंग के दौरान अमिलौरी तिराहा के पास से घटना में शामिल लुटेरे हिमांशु सिंह उर्फ कल्लू निवासी कनकपुर मेढ़ी सुरियावां को गिरफ्तार कर लिया।
तीसरे आरोपी अंकित कुमार गौड़ निवासी हरिपुर अभिया सुरियावां को मखदूमपुर के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी तमंचा और दो कारतूस के साथ चोरी की एक बाइक बरामद किया।