नकल करते दो परीक्षार्थी पकड़े गए, रस्टीकेट
कॉलेज के सूचना प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि सुबह पाली में बीएससी प्रथम वर्ष रसायन विज्ञान, बीए तृतीय वर्ष अर्थशास्त्र की परीक्षा में 615 परीक्षार्थी मौजूद रहे। जबकि 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एक परीक्षार्थी रस्टीकेट हुआ। जबकि शाम की पाली में बीए द्वितीय वर्ष भूगोल और बीएससी द्वितीय वर्ष गणित और जंतु विज्ञान की परीक्षा में 404 परीक्षार्थी मौजूद रहे। जबकि कुल तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में भी एक परीक्षार्थी रस्टीकेट हुआ।
आंतरिक उड़न दस्ते ने दो नकलची पकड़े जाने पर परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की। इससे परीक्षार्थियों में भी हड़कंप मचा रहा। केएनपीजी कालेज में अब तक दो दर्जन से अधिक नकलची पकड़े जा चुके हैं। परीक्षा में कड़ाई होने से अधिकांश परीक्षार्थियों ने नकल सामग्रियों को लाना छोड़ दिया है।