फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two brothers killed by being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

Sat, 12 Nov 2016 01:26 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Sat, 12 Nov 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two brothers killed by being hit by truck
ट्रक की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत
थानाक्षेत्र के रोटहां गांव के समीप शुक्रवार को दोपहर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक युवक बच गया। मृतक भदोही के उमरी गांव का निवासी थे। घटना की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। सभी घटनास्थल पर पहुंचे।  पुलिस ने चालक और ट्रक को हिरासत में ले लिया।   भदोही के उमरी गांव निवासी मुक्तार दलित (44) अपने भाई फौजदार (40) के साथ बृहस्पतिवार को ससुराल चौरी के गोरई रामपुर गया था। शुक्रवार को दोपहर बाद मुक्तार का साला अरूण बाइक से दोनों भाइयों को उमरी छोड़ने के लिए चला।
विज्ञापन


रोटहां के समीप पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अंनियंत्रित बाइक गिरने से मुक्तार और फौजदार ट्रक के नीचे चले गए। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अरुण दूर गिरने से बाल-बाल बच गया। वहीं खबर लगते ही एसओ महेंद्र यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। अरुण ने उमरी और अपने घर फोन की घटना की खबर दी।
विज्ञापन


जैसे ही खबर लगते मृतक मुक्तार के ससुराल और उमरी से लोग वहां पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक गुड़ लादकर जौनपुर से वाराणसी जा रहा था । सीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed