फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two and a half hours of torrential rain water everywhere

ढाई घंटे की मूसलाधार बारिश से हर तरफ पानी

Mon, 23 Sep 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two and a half hours of torrential rain water everywhere
ज्ञानपुर। देर से ही सही एक सप्ताह से मेहरबान मानसून रविवार को जमकर बरसे। भोर में करीब आधे घंटे और सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े 10 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश ने सभी को सरोबार कर दिया। सड़क से लेकर खेतों तक पानी ही पानी दिखने लगा। ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई और भदोही के प्रमुख मार्गों पर घंटो तक जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जून और जुलाई में सूखा रहा मौसम अगस्त में कुछ दिन ही बारिश की बूंदे गिराई। जिससे धान की खेती करने वाले किसान सूखे को लेकर चिंतित हो उठे। सितंबर का पहला सप्ताह शांत रहने के बाद दूसरे सप्ताह में मानसून मेहरबान रहा। करीब एक सप्ताह से रूक-रूककर हो रही बारिश रविवार को तेज हो गई। भोर में करीब आधे घंटे और सुबह साढ़े आठ से साढ़े 10 बजे तक दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहा, पुरानी कलेक्ट्रेट और पटेल नगर की सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया। नालियां चोक होने से करीब दो से ढाई घंटे में सड़कें पानी से खाली हुई। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक को जोड़ने वाली छोटी-बड़ी सड़कें जलमग्न होने से जलनिकासी की व्यवस्थाओं की पोल खोल रही थीं। सबसे अधिक परेशानी का सामना लोगों को औराई चौराहा, गोपीगंज चौराहा, जंगीगंज बाजार, धनतुलसी मोड़, वहिदानगर, उगापुर, घोसिया, माधोसिंह-खमरिया तिराहा, औरंगाबाद तिराहा, मिर्जापुर-सहसेपुर मार्ग, भदोही-औराई मार्ग आदि स्थान बारिश के पानी से लहरते रहे।बारिश से राजमार्ग पर चल रहे सिक्सलेन निर्माण के तहत दोनों छोर पर बनाए गए नाले भी ओवरफ्लो होते रहे। कृषि उप निदेशक अरविंद सिंह ने कहा कि धान में अब फली लगने का समय है। इस समय बारिश काफी लाभदायक है, हालांकि दलहनी और तिलहनी फसलों के लिए दिक्कत होगी।इसी तरह बारिश के पानी से भिदिउरा गांव में राम रसीले पाठक और राजेश पाठक का कच्चा मकान गिर गया। जिससे उसमें रखा हजारों का सामान दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

तेज तड़क और गरज के बीच रविवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक झुलस गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार औराई के कठारी गांव में बिजली गिरने से विट्ठलपुर गांव निवासी साहबलाल मिश्रा (67) की मौत हो गई। वह सुबह नौ बजे कठारी स्थित अपने पंपसेट पर गए थे। जहां वह अपने भतीजे अल्ले और बल्ले के साथ मशीन पर कार्य कर रहे थे। जबकि भतीजा अल्ले भी इसकी चपेट में आकर झुलस गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, दुर्गागंज थाना क्षेत्र के सरायभावसिंह निवासी काजल गौतम (10) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सुबह शौच करने के लिए गई थी। गांव के शीलवंता गौतम की नातिन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed