फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two accused caught stealing in shop

दुकान में चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों को पकड़ा

Fri, 11 Sep 2020 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Two accused caught stealing in shop
सुरियावां। कैड़ा गांव में एक दुकान से चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों को बाजार के लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। एक होमगार्ड के सक्रियता दिखाने पर उन्हें धान के खेत में पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने लिखापढ़ी कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भोर में कैड़ा गांव स्थित शिव शक्ति इंटर प्राइजेज नामक दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने चार मोबाइल, 13 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद वे अभिया मार्ग से भाग रहे थे। भोर होने के कारण एक होमगार्ड अपनी ड्यूटी कर लौट रहा था। उसकी नजर चोरों पर पड़ी तो उसे माजरा समझते देर नहीं लगी और शोरगुल मचाकर दो चोर में से एक को पकड़वा दिया। उसकी ग्रामीणों ने धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। चर्चा है कि एक दिन पूर्व ही चोरों ने उसी स्थान पर चोरी कर राइस मिल का जनरेटर का आर्मेचर उड़ा दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के हाथ आया चोर जौनपुर जनपद के जमालापुर गांव का निवासी बताया गया है। बाद में अबरना गांव के पास कुुश रोड पर दूसरे आरोपी को भी ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस का सौंप दिया गया। चौरी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों और दुकानदारों का आरोप है कि भदोही सर्किल क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था सुस्त पड़ जाने के कारण इन दिनों चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed