फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Twenty carpet exporters will participate in Bharat Tex this time.

Bhadohi News: भारत टेक्स में इस बार 20 कालीन निर्यातकों की रहेगी भागीदारी

Wed, 15 Jul 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Twenty carpet exporters will participate in Bharat Tex this time.
भारत टेक्स-2026 का शुभारंभ करने के बाद कालीनों के बारे में जानकारी लेते केंद्रीय गिरीराज सिंह।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में मंगलवार को केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने चार दिवसीय भारत टेक्स-2026 का शुभारंभ किया। सीईपीसी उपाध्यक्ष असलम महबूब ने बताया कि चार दिन में सवा लाख से अधिक व्यापारिक अतिथि, सात हजार से अधिक विदेशी खरीदार 16 सौ से अधिक उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इस बार हर बार जिले से 20 कालीन निर्यातकों की भागीदारी भारत टेक्स में हो रही है। कालीन निर्यातकों के लिए भारत टेक्स एक अवसर की तरह है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक हालात अनुकूल नहीं होना हमारे लिए किसी अवसर से कम नहीं है। हर क्षेत्र के उत्पादकों को घरेलू बाजार को भुनाना चाहिए। टेक्सटाइल सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसे हम हर प्रकार से सींच कर मजबूती प्रदान करेंगे। अनिश्चितता के बीच हमें अपने 150 करोड़ आबादी को ध्यान में रखकर उत्पाद बनाना होगा। भारत खुद बहुत बड़ा हब बनने जा रहा है। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन कैप्टन मुकैश गोम्बर ने बताया कि इस बार के भारत टेक्स का थीम कनेक्टिंग इंडियाज टेक्सटाइल एक्सीलेंस विद ग्लोबल ग्रोथ रखा गया है। थीम से आभास मिलता है कि भारत सरकार टेक्सटाइल सेक्टर विशेषकर कालीन को ध्यान में रखकर चल रही है। चेयरमैन ने बताया कि आगामी चार दिनों में चार हजार से अधिक बी-टू-बी बैठकें, सौ से अधिक नाॅलेज सेशन, सतत विकास और तकनीकी नवाचारों पर विशेष रूप से चर्चा होगी। इस दौरान उप्र के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, सीईपीसी के पूर्व चेयरमैन कुलदीप राज वाटल, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) अमृत राज, रवि पाटोदिया, सीईपीसी की ईडी डॉ. स्मिता नागरकोटी, हुसैन जाफर हुसैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed