फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tubewell closed due to technical fault, connection holders demonstrated

तकनीकी खराबी से बंद पड़ा नलकूप,कनेक्शनधारकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 28 Mar 2021 05:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Tubewell closed due to technical fault, connection holders demonstrated
दुर्गागंज। नलकूप बनवाने की मांग को लेकर अभोली ब्लॉक के सदलूबीर-गंगारामपुर के ग्रामीणों ने रविवार को जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने अधिकारियों ने जल्द से जल्द नलकूप बनवाने की मांग की है। आरोप लगाया है कि एक माह से बाधित जलापूर्ति के चलते ग्रामीण परेशान नलकूप खराब है लेकिन जल निमग उसे बनवाने की जहमत नहीं उठा रहा है। गौरा गांव में समूह पेयजल योजना की इकाई स्थापित कराई गई है। स्थापना के कुछ माह तक तो पेयजल का लाभ कनेक्शनधारकों को मिला लेकिन एक माह बाद ही नलकूप में तकनीकी खराबी आ गई। नलकूप में आई खराबी के चलते कनेक्शनधारक बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए हैं। बाधित जलापूर्ति बहाल करने के लिए ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई लेकिन ग्रामीणों को राहत नहीं मिला। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ लामबंद होकर पदर्शन किया। एक्सईएन जल निगम आरबी अग्रवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। गौरतलब है कि समूह पेयजल योजना के तहत नलकूप पाइप लाइन का विस्तार किया गया। योजना में करीब चार सौ से अधिक ग्रामीणों को कनेक्शन दिया गया। गांव के बेकार पड़े कुओं का उपयोग न होने से ग्रामीण पेयजल के लिए सिर्फ हैंडपंप पर निर्भर हैं। ग्रामसभा की लापरवाही के चलते अधिकतर हैंडपंप की हालत खराब है। जहां चालू हैं वहां पानी भरने के लिए लंबी लाइन लगाना पड़ता है। दुर्गागंज-ज्ञानपुर मार्ग और सदलूबीर बाजार होने के कारण राहगीरों का आवागमन होता है। प्यास लगने पर राहगीर मार्ग के किनारे लगी सूखी टोटियों की ओर रुख करते हैं लेकिन निराशा हाथ लगती है। आरोप है क्षेत्रीय जेई, ब्लॉक, तहसील प्रशासन भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने में रूचि नहीं ले रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गांववासी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में राम प्रदीप साहू, दीपक, अजय कन्नौजिया, फूलचंद, उमाशंकर विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, पृथ्वीपाल बिंद, कमलेश, विकास, शिवदेवी, संतोषी, रिंकू गौतम आदि मौजूद रहे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed