फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Truck driver and helper both gun shot while resting in truck in night bhadohi

यूपी: ट्रक खड़ा कर रात में आराम कर थे चालक और खलासी, बदमाशों ने दोनों को गोली मारी

Thu, 16 Sep 2021 11:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 Sep 2021 11:12 AM IST
सार

फर्रुखाबाद निवासी दोनों लोग रात को ट्रक खड़ा करके उसमें आराम कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने दोनों को आवाज देकर जगाया।

विज्ञापन
Truck driver and helper both gun shot while resting in truck in night bhadohi
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक खड़े ट्रक में सो रहे चालक और खलासी को दो अज्ञात लोगों ने बुधवार की रात में गोली मार दी। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भदोही कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा तिराहा पुल के पास रात करीब 11 बजे सड़क के किनारे ही चालक नन्हेलाल ने ट्रक लगा खड़ा कर दिया। उसके साथ खलासी भी ट्रक में आराम करने लगा। इसी दौरान आए दो बदमाशों ने ट्रक का गेट खुलवाया और खोलते ही गोली मार दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बारिश बनी आफत: जौनपुर में कई जगह गिरे कच्चे मकान, मलबे में परिवार के पांच लोग दबे, बेटी और माता-पिता की मौत, एक महिला की भी जान गई
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से ट्रक चालक नन्हे लाल कठेरिया(25) पुत्र रामनरेश खलासी विशाल(18) पुत्र सर्वेश सिंह को गोली मारी दी। दोनों फर्रुखाबाद (फतेहगढ़) जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा खलासी के गले में गोली लगने से उसकी स्थिति को गंभीर और चालक की स्थिति सामान्य बताई गई। ट्रक चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बलिया में घर से खेलने निकले बच्चों का गड्ढे में उतराया मिला शव, दोनों घर की इकलौती संतान थे

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि गोली लगने की जानकारी मिली तो मौके पर जाकर देखा गया। खलासी को गले मे गोली लगी है। दोनों को रेफर किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed