फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   many people died due to house collapsed buried in rubble and many injured in jaunpur

बारिश से तबाहीः जौनपुर में बारिश से ढहा कच्चा मकान, बेटी सहित दंपती की मौत, दो अन्य की हालत गंभीर

Thu, 16 Sep 2021 10:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 Sep 2021 10:26 PM IST
सार

पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते जौनपुर जिले में कई जगहों पर कच्चे मकान गिर गए। साथ ही बिजली के खंभे भी गिर गए हैं। जिनसे जानमाल का काफी नुकसान हुई है।

विज्ञापन
many people died due to house collapsed buried in rubble and many injured in jaunpur
कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आफत बनी बारिश ने पांच लोगों की जान ले ली। बारिश के चलते सरायखानी गांव में बृहस्पतिवार को सुबह करीब चार बजे एक कच्चा मकान ढह गया। इसके मलबे में एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। मलबे में दबकर बेटी सहित दंपती की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


उदय राज जायसवाल के बेटे भरत लाल जायसवाल (38) अपने परिवार के सदस्यों के साथ बुधवार की रात सो रहे थे। बृहस्पतिवार को सुबह करीब चार बजे अचानक उनके कच्चे मकान की दीवार ढह गई। जिसके मलबे में परिवार के पांच सदस्य दब गए। इनमें भरत लाल (38), उनकी पत्नी गुलाबो देवी (34) और बेटी साक्षी (10), भाभी रेखा देवी (45) और भांजी काजल (12) शामिल थीं। आसपास के लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला। आनन-फानन में एबुंलेंस से लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बलिया में घर से खेलने निकले बच्चों का गड्ढे में उतराया मिला शव, दोनों घर की इकलौती संतान थे
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने भरत लाल, गुलाबो देवी और साक्षी को मृत घोषित कर दिया। घायल रेखा और काजल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडीएम राम प्रकाश, एसडीएम मछलीशहर राजेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

छप्पर पर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत

 सिकरारा थाना क्षेत्र के सकल देल्हा गांव के यादव बस्ती में बुधवार की रात करीब एक बजे कच्चे मकान की दीवार बगल रखे छप्पर पर गिर गई। जिससे छप्पर में सो रहीं उर्मिला देवी (47) मलबे में दब गईं। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें बाहर निकाला और बरईपार बाजार स्थित एक चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

चार मौतों के बाद जागा प्रशासन

जौनपुर जिले के अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने से मलबे में दबकर चार लोगों की मौत होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों की मदद के लिए कोशिशें तेज कर दी है।  एडीएम राम प्रकाश ने डीएम के माध्यम से सचिव और राहत आयुक्त को पत्र भेजा है। जिसके मुताबिक सदर तहसील क्षेत्र के सकल देल्हा गांव निवासी उर्मिला देवी की दीवार के मलबे में दबने से मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें- सोनभद्र: खेत से घास लाने गए किसान की करंट से मौत, मचा कोहराम
इसके अलावा मछलीशहर क्षेत्र के सरायखानी गांव निवासी भरत लाल व उनकी पत्नी गुलाबा देवी एवं उनकी बेटी साक्षी की भी मौत हुई है। इस हादसे में उनके परिवार के दो लोग घायल हो गए हैं। एडीएम ने बृहस्पतिवार को दोपहर में सरायखानी गांव में पीड़ित परिवार के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना भी दी।

साथ ही प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि दिलाने की कोशिश की जा रही है। आश्रितों को पक्के आवास के लिए विकास विभाग को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि सचिव और राहत आयुक्त को डीएम के माध्यम से पत्र भी भेजा गया है।
 

काश! मान गए होते बात तो बच सकती थी सभी की जान

 सरायखानी में बृहस्पतिवार को पूरे दिन मातमी सन्नाटा पसरा रहा। हर कई भरत लाल जायसवाल के घर ही नजर आ रहा था। लोगों की जबान पर यह चर्चा रही कि काश बुधवार की रात पड़ोसियों की बात उन्होंने मान ली होती तो शायद आज यह दिन नहीं देखने को मिलता।

बुधवार रात करीब 11 बजे बगल स्थित एक कच्चे मकान की एक दीवार गिर गई थी, जिसके बाद सभी लोग एकजुट हुए थे। इसकी सूचना भरत लाल को भी दी गई थी। साथ ही कहा गया कि दूसरे कमरे में जाकर सोए। जिस पर उन्होंने कहा था कि कुछ देर बाद दूसरे कमरे में चले जाएंगे। लेकिन, किन्हीं कारणों से वह वही लेटे रहे और सुबह करीब 4 बजे मकान गिर गया।

मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे की खबर सुनकर मायके से पहुंची भारत लाल की मां सांवली देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के एक दिन पहले भरत लाल की मां सांवली देवी अपने ज्येष्ठ पुत्र राजेश के साथ अपने मायके गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed