फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Transformer blocking traffic

ट्रांसफार्मर से अवरुद्ध हो रहा यातायात

Fri, 25 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Transformer blocking traffic
नगर के मोहल्ला काजीपुर कब्रिस्तान मार्ग पर दो सप्ताह से लबे रोड रखे मोबाइल ट्रांसफार्मर से आवागमन बाधित हो रहा है। मोबाइल ट्रांसफार्मरों का गाइडलाइन यह है कि कोई ट्रांसफार्मर खराब होने पर तत्काल मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाल की जाए और एक दो दिन में खराब ट्रांसफार्मर बदल कर मोबाइल ट्रांसफार्मर हटा लिया जाए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों से हुई शिकायत का अब तक संज्ञान नहीं लिया जा सका है। काजीपुर के सभासद इरशाद अंसारी ने बताया कि 15 दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जला था। गर्मी और उमस तथा पेयजल संकट से परेशान नागरिकों ने जब विभाग के चक्कर लगाने शुरू किए तो वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए मोबाइल ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। लेकिन 15 दिन होने के बाद भी मोबाइल ट्रांसफार्मर अभी भी वहीं पड़ा हुआ है। लोगों ने बताया कि इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। लोगों को दिक्कत हो रही है। सभासद ने बताया कि जहां ट्रांसफार्मर रखा है उससे सुबह से लेकर शाम तक कार, रिक्शे, आटो रिक्शा, ठेले वालों का आवागमन होता है। सभासद ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी का ध्यानाकृष्ट कराते हुए वहां ट्रांसफार्मर बदलकर मोबाइल ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed