फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trains full till March, long queues at ticket counters

Bhadohi News: मार्च तक ट्रेनें फुल, टिकट काउंटरों पर लंबी कतार

Fri, 10 Mar 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Trains full till March, long queues at ticket counters
ज्ञानपुर/गोपीगंज। रंगों का त्योहार होली बीत चुका है। ऐसे में छुट्टियों पर घर आने वाले लोग अपने-अपने कार्यस्थल की ओर लौटने लगे हैं। यात्रियों की भीड़ के कारण ट्रेनें और रोडवेज फूल चल रही हैं। रोडवेज स्टेशनों पर जहां भारी भीड़ देखी जा रही है। वहीं ट्रेन की सीटें मार्च तक फुल हैं। ऐसे में कंफर्म टिकट लेने वालों को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। टिकट काउंटरों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है।बृहस्पतिवार को उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड, भदोही और माधोसिंह रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटरों पर टिकटों की बुकिंग कराने, सीट को कन्फर्म होने को लेकर गहमागहमी रही। स्टेशनों पर प्लेटफार्म जहां खाली दिख रहे थे। वहीं आरक्षण काउंटरों पर लोगों की भारी भीड़ दिख रही थी। होली के बाद अपने कर्मस्थली की ओर लौटने के लिए लोग टिकट कंफर्म कराने में लगे रहे। होली के अवसर पर बाहर रहने वाले लोगों की सहूलियत के लिए रेलवे प्रशासन ने 15 दिनों में 30 होली विशेष ट्रेनों का संचालन किया। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण अधिकतर ट्रेनें फुल रहकर ही स्टेशनों पर पहुंची। इसमें ज्यादातर यात्री ऐसे हैं, जिन्होंने होली के पहले ही वापसी का भी टिकट करा लिया है। जिसके कारण ट्रेनों में सीटें मार्च तक एकदम फूल हैं। वाणिज्य अधीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे कमलेश कुमार ने बताया कि मार्च तक मुंबई, दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद, सिकंदराबाद जैसे दूर वाले महानगरों के लिए टिकट बुक हो चुके हैं। बुक टिकट के कैंसिल होने की स्थिति में ही दो-चार लोगों को टिकट मिलेगा, अन्यथा नहीं। सिर्फ तत्काल टिकट व्यवस्था ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन


इनसेट-
हाईवे के स्टैंड पर रोडवेज बसें हो रहीं फुल
गोपीगंज। होली का पर्व 24 घंटे भी नहीं बीता कि रोडवेज बसों से यात्रा करने वालों की भीड़ स्टैंड पर उमड़ने लगी है। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे स्थित गोपीगंज, जंगीगंज, वहिदानगर, ऊंज, बाबूसराय, महराजगंज, लालानगर, औराई चौराहा के स्टैंड पर बसें निर्धारित समय तक स्टापेज नहीं ले पा रही हैं। गोपीगंज स्टैंड से प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, कानपुर, लखनऊ, आगरा, मथुरा तक के लिए यात्री बसों का इंतजार करते रहे। एआरएम कैंट डिपो वाराणसी एमके पांडेय ने बताया कि तीन से 12 मार्च तक अतिरिक्त रूप में चल रहीं लगभग 40 बसें गंतव्य तक यात्रियों के हित में फेरा लगाती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed