फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Train dragged tractor for three km fire broke out driver dead gateman negligence in this accident

दर्दनाक: ट्रैक्टर को तीन KM तक घसीटती रही ट्रेन, भीषण आग लगी, टुकड़ों में कटा चालक; गेटमैन की सामने आई लापरवाही

Sat, 20 Jul 2024 01:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 01:24 PM IST
सार

Bhadohi News: घटना की सूचना पाकर मौके पर रेल अधिकारी और पुलिस भी पहुंच गई। भीड़ का हटाते हुए शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, परिजन भी पहुंचते ही दहाड़ मारकर रोने लगे।

विज्ञापन
Train dragged tractor for three km fire broke out driver dead gateman negligence in this accident
हादसे के बाद ट्रैक्टर के भी हो गए टुकड़े-टुकड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र के बसही रेलवे फाटक पर गेटमैन की लापरवाही से शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। प्रयागराज माधोसिंह रेलखंड पर प्रयागराज जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस ने एक ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे मिट्टी लादकर ले जा रहे चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के समय चालक ने कान में ईयरफोन लगा रखा था। घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि घटना के बाद ट्रैक्टर तीन किमी तक रेलवे ट्रैक पर घसीटता रहा, जिससे आग की लपटें निकल रही थीं। घटना के बाद लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटे तक खड़ी रही। गनीमत रही कि ट्रेन डिरेल नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बारी गांव निवासी रोहित (21) दो भाइयों में छोटा था। वह ट्रैक्टर चलाकर आजीविका चलाता था। शनिवार की सुबह पांच बजे वह मिट्टी लादकर कहीं पहुंचाने जा रहे थे। 

इस बीच, प्रयागराज माधोसिंह रेलखंड पर बसही रेलवे फाटक के पास गेटमैन की लापरवाही के कारण फाटक नहीं गिर सका था। जिससे ट्रैक्टर जैसे ही रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, वैसे ही प्रयागराज जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस में उसकी जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।



वहीं ट्रैक्टर तीन टुकड़ों में विभाजित हो कर ट्रेन के साथ ट्रैक पर ही तीन किमी तक घिसटता रहा। जिससे उसमें आग लग गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक का शव चार टुकड़ों में बंट गया था। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।


ट्रैक्टर की मिट्टी को रेलवे कर्मियों ने ट्रैक से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हटाया। बताया जा रहा है कि ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, नहीं तो अगर ट्रेन डिरेल होती तो कई लोगों की जानें जातीं।

घटना के समय ट्रैक्टर चालक कान में ईयरफोन लगाए था, जिससे ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। मौत के बाद ट्रैक पर पड़े उसके शव में कान में ईयरफोन लगा हुआ था। घटना में गेटमैन राजित यादव की बड़ी लापरवही सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed