{"_id":"6ab81c2e83f4349d6006358a","slug":"gangster-act-imposed-on-four-members-including-the-kingpin-of-the-cattle-smuggling-gang-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-149190-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पशु तस्करी गिरोह के सरगना समेत चार सदस्यों पर लगा गैंगस्टर एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पशु तस्करी गिरोह के सरगना समेत चार सदस्यों पर लगा गैंगस्टर एक्ट
विज्ञापन
कोईरौना पुलिस ने शनिवार को पशु तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की।
पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। वहीं गैंग के एक सदस्य अमित सिंह निवासी इटहरा, कोईरौना को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने बताया कि कोईरौना पुलिस ने आठ मार्च, 2026 को स्काॅर्पियो गाड़ी से पशु तस्करी वाले गिरोह के सदस्यों का पीछा किया था। उस दौरान आरोपी भाग गए थे।
पुलिस ने स्काॅर्पियो से तीन पशु बरामद किए थे। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि तस्करी वाला कोई गिरोह है, जो अपने आर्थिक लाभ के लिए पशु की तस्करी करता है। गिरोह का सगरना बिहार के भभुआ, कैमूर निवासी इकबाल कुरैशी है।
उसके साथ इस गिरोह में ओमप्रकाश कनौजिया उर्फ विशाल, राहुल कुमार और अमित सिंह उर्फ सूर्यभान सिंह उर्फ सुद्दुस उर्फ शिवम निवासी इटहरा, भदोही भी शामिल है।
विज्ञापन
यह गिरोह पशुओं को वाहनों से पश्चिम बंगाल के पंडुआ में वध के लिए ले जाता है। इटहरा गांव से गिरोह के सदस्य अमित सिंह उर्फ सूर्यभान सिंह उर्फ सुद्दुस उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर लिया। सरगना समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।