फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two trains arrived late at Gyanpur station due to rain.

Bhadohi News: बारिश के बीच ज्ञानपुर स्टेशन पर विलंब से पहुंचीं दो ट्रेनें

Sun, 27 Sep 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two trains arrived late at Gyanpur station due to rain.
पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बारिश के कारण दो ट्रेनें एक से सवा घंटे विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव के अनुसार प्रयागराज से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13048) अपने निर्धारित समय 4:36 बजे की जगह 5:41 बजे ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंची। यह ट्रेन लगभग एक घंटे देरी से आई। प्लेटफॉर्म पर देर से पहुंचने के कारण यात्रियों को बरसात में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

इसी तरह प्रयागराज से बलिया जाने वाली गाड़ी संख्या 55132 भी विलंब से पहुंची। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 3:45 बजे की जगह 5:07 बजे ज्ञानपुर स्टेशन पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लगभग सवा घंटे की देरी से थी, इससे यात्रियों को असुविधा हुई। हालांकि मुंबई से बिहार जाने वाली पवन एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11061) अपने निर्धारित समय पर प्लेटफॉर्म पर पहुंची।

दानापुर सुपर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12791) भी अपने निर्धारित समय 11:30 बजे ज्ञानपुर स्टेशन पर पहुंच गई थी। स्टेशन अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के कारण कई यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके। प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त शेड की व्यवस्था है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed