फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Traders are angry over the slow pace of construction work.

Bhadohi News: निर्माण कार्य की धीमी गति से व्यापारियों में आक्रोश

Sun, 27 Sep 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Traders are angry over the slow pace of construction work.
स्थानीय बाजार में शनिवार को व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर एक बैठक की। व्यापारियों ने भदोही-वाराणसी मार्ग पर निर्माणाधीन हाईवे से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। इसके अलावा चौरी-महराजगंज मार्ग पर नाली निर्माण से हो रही परेशानियों को लेकर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि सुस्त गति से हो रहे कार्य से पूरा बाजार प्रभावित है। व्यापारियों ने बताया कि भदोही-वाराणसी मार्ग पर हाईवे निर्माण के कारण दुकानों के सामने जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुकानदारी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इसी तरह, चौरी-महराजगंज मार्ग पर परसीपुर रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन नाली भी परेशानी का सबब बनी हुई है। कई स्थानों पर नालियां खोदकर अधूरी छोड़ दी गई हैं। जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे होने से आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। व्यापारियों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण सभी लोग परेशान हैं। खासकर निर्माणाधीन हाईवे और नालियों के कारण स्थानीय लोगों को भारी असुविधा हो रही है। दुकानों के सामने जलभराव से ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं। इस दाैरान दीपक दुबे, अनुज मिश्रा, मनोज सिंह, यूनुस और पप्पू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed