फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trailer going from wrong lane hits car, driver dies

Bhadohi News: गलत लेन से जा रहे ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, चालक की मौत

Mon, 01 Jul 2024 04:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Trailer going from wrong lane hits car, driver dies
ऊंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर प्रयागराज की सीमा के समीप सुधवै गांव में गलत लेन से जा रहे ट्रेलर ने कार सवार को टक्कर मार दी। इसमें कार सवार चालक की मौत हो गई। मृतक ट्रैवलिंग एजेंसी की गाड़ी चलाता था। देर रात वह घर लौट रहा था। जहां सुधवै गांव के समीप हादसे में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

ऊंज के सुधवै गांव निवासी प्रदीप सिंह (40) प्रयागराज में ट्रैवलिंग एजेंसी में गाड़ी चलाते थे। सप्ताह में प्रत्येक रविवार को वे घर आते थे। शनिवार देर शाम वे काम समाप्त कर ट्रैवलिंग एजेंसी की गाड़ी लेकर घर आ रहे थे। वारणसी-प्रयागराज हाईवे पर सुधवै के समीप उत्तरी लेन पर एक ट्रेलर गलत साइड से वाहन लेकर जा रहा था। इसमें उनके वाहन की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदीप सिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उन्हें तीन बेटियां और एक पुत्र है। घटना के बाद पत्नी इंद्रेशी देवी के साथ बेटी साक्षी, श्रेया, श्वेता और वैभव का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेलर चालक गलत लेन से जा रहा था। घटना के बाद चालक फरार हो गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में लिया गया है। ड्राइवर को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed