फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trader attacked with a knife, condition worrisome

व्यापारी पर चाकू से हमला, हालत चिंताजनक

Sat, 10 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Trader attacked with a knife, condition worrisome
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चकपरौना स्थित किराना की दुकान में बृहस्पतिवार की रात 12 बजे बदमाशों ने युवा व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया। गोरखपुर निवासी व्यापारी के पेट और सीने में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। सीएचसी गोपीगंज में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी सियाराम चौरसिया कई साल से चकपरौना में परिवार संग रहते हैं। यहीं पर वह किराना की दुकान चलाते हैं। किसी काम के सिलसिले में पूरा परिवार गोरखपुर गया है। दुकान पर सिर्फ उनका बेटा रत्नेश चौरसिया (28) और एक 15 साल का किशोर मौजूद थे। दुकान का संचालन रत्नेश ही करते हैं।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे रत्नेश लघुशंका के लिए कमरे से बाहर निकले। उसी दौरान घात लगाकर बैठे दो युवक चाकू संग नुकीले हथियार से उस पर हमला कर दिया। बचाव के लिए उसने दरवाजा बंद करना चाहा, लेकिन बदमाश धक्का देकर घर में घुस गए। हमले से पेट और सीने में गंभीर चोट लगने से वह गिर पड़ा। 15 वर्षीय किशोर की सूचना पर परिवार वालों ने 112 नंबर और आसपास के लोगों को फोन कर घटना के बारे में बताया। पुलिस आनन-फानन में उसे सीएचसी गोपीगंज लेकर गई। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। शुक्रवार को सीओ ज्ञानपुर भुवनेश्वर पांडेय मय फोर्स घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल किया। सीओ ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed