फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tractor collided with bike, sister-in-law died,

Bhadohi News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, साली की मौत, जीजा घायल

Tue, 01 Oct 2024 04:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Tractor collided with bike, sister-in-law died,
सीतामढ़ी। ऊंज थानाक्षेत्र के सूफीनगर के पास हाइवे पर सोमवार को ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार जीजा- साली एक और चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए डीघ सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने साली साधना गौतम निवासी औसानपुर प्रयागराज को मृत घोषित कर दिया। औराई थाना क्षेत्र के भगौतीदासपुर सरियांव निवासी मदन गौतम (28) पुत्र भरत गौतम अपने ससुराल प्रयागराज के हंडिया औसानपुर कुबी गया था। सोमवार को वह ससुराल से अपनी साली साधना गौतम (17) और (4) वर्षीय पुत्री स्वेता को बाइक से घर भगौती दासपुर जा रहा था। दोपहर में करीब तीन बजे ऊंज के सूफी नगर के पास हाइवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बताते हैं कि अनियंत्रित ट्रैक्टर उत्तरी सड़क से डिवाइडर पार करते हुए दक्षिणी लेन पर चला गया। जिससे मदन बाइक सहित साली और पुत्री के साथ सड़क पर गिर गया। दुर्घटना में छोटी बच्ची स्वेता को मामूली चोट आई, लेकिन मदन गौतम (28) और उसकी साली साधना गंभीर रूप से घायल हो गए। साधना के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी हालत चिंता जनक हो गई। सूचना पर घटना स्थल पर ऊंज पुलिस पहुंच गई। दोनों घायलों को डीघ सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने साधना को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed