फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tomorrow is the last Monday of Sawan; 5,825 Kanwariyas passed along the highway over the last two days.

Bhadohi News: सावन का आखिरी सोमवार कल, हाईवे से दो दिन में गुजरे 5825 कांवड़िये

Sun, 23 Aug 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow is the last Monday of Sawan; 5,825 Kanwariyas passed along the highway over the last two days.
सेमराध मंदिर की परिक्रमा करते कांवड़िया। संवाद
सावन का आखिरी सोमवार कल है। आखिरी सोमवार पर बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्तों के जत्थे की रवानगी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ दिखी। हर-हर, बम-बम व बोल-बम जयकारे और हर-हर महादेव का उद्घोष गूंजता रहा।
वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की तैयारियां भी पुख्ता कर ली गई हैं। प्रशासन के अनुसार बीते दो दिनों में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे से 5825 कांवड़िये गुजरे।
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन पर आकर्षक रूप से सजी झांकियों के साथ चल रहे कांवड़िये बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। बुजुर्ग, जवान के साथ महिला और युवतियों की भक्ति देखकर हर कोई आनंदित है।

हाईवे पर जगह-जगह शिविर में कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। कोई कांवड़ियों के पैर के छालों पर मरहम लगा रहा है तो कोई कांवड़ियों को पानी और शरबत पिला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed