फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three were killed, 51 were infected

तीन संक्रमितों की गई जान, 51 हुए संक्रमित

Sat, 15 May 2021 08:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Three were killed, 51 were infected
ज्ञानपुर। कोरोना की काली छाया से कालीन नगरी को मुक्ति नहीं मिल पा रही है। जहां एक ओर संक्रमितों मरीजों की संख्या में कमी आई है, तो वहीं दूसरी ओर मरने वालों का सिलसिला अभी तक नहीं रुक पा रहा है। शनिवार को जिले में 24 घंटे में तीन संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 51 नए मरीज मिले। अभोली के सदौपुर में 17 संक्रमित मिलने से खलबली मच गई। इसमें एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण पूरी तरह बेकाबू हो चुका है। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जनपद में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 123 हो गई। संक्रमितों को जरूरत पर कोविड एल-2 अस्पताल में आइसोलेट कर दिया तो सामान्य संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। महामारी की रोकथाम को विभागीय प्रयास और लॉकडाउन का लाभ अब दिखने लगा है। परिणाम स्वरूप शनिवार को स्वैब जांच में महज 51 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। कोरोना संक्रमण की जांच को चिन्हित अस्पतालों में बने केंद्रों के अलावा गांवों में डोर-टू-डोर जांच किया जा रहा है। सप्ताह भर से पॉजिटिव रोगियों की संख्या काफी कम होने से स्थिति नियंत्रण में दिख रही है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। जिनकी हालत गंभीर है उन्हें एल-2 अस्पताल में भेजा गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। हाथ स्वच्छ रखने से संक्रामक बीमारियों से सुरक्षा होती है। इसके अलावा सुमन - के फार्मूला से हाथों की सफाई करनी चाहिए। शनिवार को सीएमओ कार्यालय में स्थित सभागार में कोरोना से बचाव को स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित कर ग्रामीण जनता को जागरूक करने को निर्देश दिया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अमित दुबे ने कहा कि सुमन-के अर्थात एस- सीधा हाथ, यू- उल्टा हाथ, एम - मुट्ठी, ए- अंगूठा, एन - नाखून और के - कलाई को बार-बार साबुन से धोने के साथ ही सैनिटाइजर का प्रयोग करने पर वायरस की चपेट में आने से सुरक्षित रहा जा सकता है। हाथों को सैनिटाइज या फिर साबुन पानी से 60 सेकेंड तक जरूर धुलें। किसी भी दशा में हाथों से आंख, नाक और मुंह को स्पर्श न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed