फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three vicious thieves arrested, stolen goods recovered

Bhadohi News: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Tue, 20 Feb 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three vicious thieves arrested, stolen goods recovered
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के झिंगुरपुर में पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस 24 घंटे के अंदर आरोपियों तक पहुंच गई। सरगना समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर उगापुर स्थित किराए के कमरे से चोरी गया सामान बैटरी, इन्वर्टर, सीपीयू, मानिटर, यूपीएस को बरामद किया। तीनों के खिलाफ भदोही और मिर्जापुर में गैंगस्टर सहित गंभीर धाराओं में लगभग एक दर्जन मुकदमें दर्ज है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि 18 फरवरी को रमजान अली निवासी झिंगुरपुर ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया कि 17 फरवरी की रात पंचायत भवन का ताला तोड़कर बैटरी, इन्वर्टर, सीपीयू,यूपीएस व मॉनिटर चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू किया। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सोमवार को मर्चवार नहर पुलिया के पास से शातिर चोर ओम प्रकाश यादव निवासी घरौंधा, करन कुमार सरोज निवासी मर्चवार और विकास यादव निवासी बनपुरवां (जंगला) को गिरफ्तार किया। चोरी के सामान संग आरोपियों के पास से एक अदद तमंचा मय दो कारतूस बरामद किया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद तिवारी, संजय कुमार यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, गुफरान खान, वैभव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed