फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three meritorious students of KNPG College got gold medal, 38 made it to the merit list

Bhadohi News: केएनपीजी कॉलेज के तीन मेधावियों को गोल्ड, 38 ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह

Sat, 04 Oct 2025 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Three meritorious students of KNPG College got gold medal, 38 made it to the merit list
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 38 मेधावियों ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से जारी स्नातक व स्नातकोत्तर विषयों की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। महाविद्यालय की चित्रकला की छात्रा तनु शुक्ला व दर्शन शास्त्र की छात्रा मंजू बिंद व कुसुम गौतम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। खास बात यह है कि इस साल मेरिट सूची में जगह बनाने वाले 38 मेधावियों में 32 बेटियां हैं। सभी मेधावी दीक्षांत समारोह-2025 के खास पल का हिस्सा बनेंगे। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नए सत्र से विंध्याचल विश्वविद्यालय से संबद्ध हो गया है। इसके पहले का सत्र के अभ्यर्थी काशी विद्यापीठ से संबद्ध रहे। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से इस साल स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों की विश्वविद्यालय व महाविद्यालय स्तर से अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की गई है। इसमें इस साल केएनपीजी कॉलेज के रिकार्ड में सुधार हुआ है। बीते साल जहां केवल 18 मेधावी ही मेरिट सूची में शामिल हो सके थे, वहीं इस साल 38 मेधावियों ने मेरिट सूची में अपना स्थान पक्का किया। इस साल महाविद्यालय की तीन छात्राओं को दो विषयों में गोल्ड मेडल मिला है। इस साल की मेरिट लिस्ट में बेटियां बेटों से आगे रहीं हैं। 38 मेधावियों में 32 बेटियां हैं। इसके अलावा चित्रकला में सात, वनस्पति विज्ञान में छह, हिंदी में पांच, रसायन विज्ञान में चार, दर्शनशास्त्र व अर्थशास्त्र में तीन-तीन, जंतु विज्ञान में दो व संस्कृत, समाजशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, मनोविज्ञान व भौतिक विज्ञान में एक-एक मेधावियों ने जगह बनाई है। महाविद्यालय के मीडिया संयोजक डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस साल महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के मेधावियों की सूची अलग-अलग बनी है। इस साल कई सालों बाद हिंदी विभाग की मेरिट सूची बनी है। यह महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed