फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Threatening team in butcher colony on information of meat sale and keeping of animals

Bhadohi News: मांस बिक्री और पशु रखे होने की सूचना पर कसाई टोले में धमकी टीम

Sat, 10 May 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Threatening team in butcher colony on information of meat sale and keeping of animals
भदोही। जमुंद कसाई टोला में अवैध ढंग से पशु को काटने और मांस बिक्री की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को दबिश दी। छापे में पशु के मांस और 52 पशु बरामद किए गए। पुलिस ने कहा है कि कोई प्रतिबंधित पशु नहीं मिला है। दबिश के बाद मौके से मामले में शामिल लोगों के फरार होने से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि भदोही नगर में स्लाटर हाऊस नहीं है। बिना लाईसेंस के जानवरों का वध नहीं किया जा सकता है। सूचना मिल रही थी कि कसाई टोले में अवैध रूप से जानवर काटकर मांस की बिक्री की जाती है। भोर में मजिस्ट्रेट तहसीलदार अजय सिंह, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, श्रम विभाग तथा भदोही इंस्पेक्टर सच्चिदानंद पांडेय ने फोर्स के साथ दबिश दी। जिस अहाते में जानवर होने की सूचना मिली थी। वहां ताला बंद मिला। इस पर तहसीलदार की उपस्थिति में ताला तोड़ा गया, वहां से 52 पशु के अलावा कुछ मांस और हड्डियां बरामद हुईं। सीओ ने बताया कि जानवरों को नगर पालिका को सुपुर्द कर दिया गया है। अहाता मालिक और अन्य अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed