फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thousands of devotees partook of the *prasad* at the community feast held at the Gopeshwarnath Temple.

Bhadohi News: गोपेश्वरनाथ मंदिर में भंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

Wed, 26 Aug 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees partook of the *prasad* at the community feast held at the Gopeshwarnath Temple.
सावन माह के अंतिम मंगलवार को नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोपेश्वरनाथ मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बाबा गोपेश्वरनाथ सेवा समिति सदस्यों ने कहा कि भंडारा न केवल श्रद्धालुओं के बीच एकता और भक्ति को प्रोत्साहित करता है, बल्कि अन्नदान के पुण्य कार्य के माध्यम से समाज में सकारात्मकता का संचार भी करता है। इस मौके पर राजीव दुबे, भगवती प्रसाद, सोनू अग्रहरी, चंदन, शुभम पांडेय, शिवम पुष्पकार, प्रिंस पुष्पकार आदि रहे। इसी तरह तिलंगा में शक्ति माता मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान के दौरान संगीत मय सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। इस मौके पर अमित दुबे, नितीश कुमार, नैतिक, पुनीत, खेलाड़ी दुबे, रीना पांडेय रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed