फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Those who spoil the atmosphere will not get power'

‘माहौल बिगाड़ने वालों को नहीं मिलेगी सत्ता’

Mon, 13 Sep 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
'Those who spoil the atmosphere will not get power'
समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को पूरेनगरी और नीबीचौर गांव में निषाद-बिंद चौपाल का आयोजन कर मिशन-2022 को सफल बनाने के लिए कमर कसी। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में शासन सत्ता का सुख लेने वाले माहौल बिगाड़ कर पुन:सत्ता हासिल नहीं कर पाएंगे। हर वर्ग बदलाव की सोच लिए युवा और समाजवादी विचार धारा की ओर देख रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, महिलाओं के उत्पीड़न को बड़ी उपलब्धि मान रही है। आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पिछड़ों को अति पिछड़ी जातियों में शामिल कर समाज और विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए रणनीति भी तैयार हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने निषाद और बिंद जातियों को धोखे में रखकर राज किया है। नोट बंदी, कोविड-19 के नाम पर देश की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो चुकी है जिसका एकमात्र कारण वर्तमान सरकार है। सरकार से न गरीब परिवार संतुष्ट हैं न बेरोजगार, किसान। महिलाएं न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं। समाजवादी विचाराधारा में हर वर्ग का हित सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed