फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves broke the lock of the seed store counter and took away Rs 80,000 in cash.

Bhadohi News: बीज भंडार के काउंटर का लॉक तोड़कर 80 हजार नकदी उठा ले गए चोर

Wed, 23 Sep 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the seed store counter and took away Rs 80,000 in cash.
घोसी कोतवाली के मझवारा बाजार स्थित एक बीज भंडार के काउंटर का ताला तोड़कर चोर 80 हजार रुपये नकदी और चांदी के सिक्के उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मझवारा गांव निवासी गिरधर गुप्ता की मझवारा बाजार में अदरी मधुबन शहीद मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के समीप खाद व बीज की दुकान है। मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे दुकानदार गिरधर गुप्ता दुकान बंद कर गांव स्थित अपने घर खाना खाने गए थे। इसी दौरान चोरों ने दुकान में घुसकर नुकीले औजार से काउंटर का लॉक तोड़ दिया और उसमें रखी 80 हजार रुपये की नकदी तथा दीपावली के लिए खरीदकर रखे गए चांदी के सिक्के उठा ले गए। खाना खाकर जब दुकानदार वापस लौटा, तो काउंटर का ड्रावर टूटा देखा। पीड़ित ने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अब आसपास की दुकानों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed