{"_id":"6048a0bf8ebc3e8cd11fdd95","slug":"thieves-broke-the-lock-and-took-away-millions-of-goods-including-cash-bhadohi-news-vns579051121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का माल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का माल ले गए चोर
विज्ञापन
चौरी। कस्बा चौकी के मनापुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने यूनुस अली के दो कमरों का ताला तोड़कर 25 हजार नकद के साथ लाखों रुपये के आभूषण उठा ले गए।
पीड़ित यूनुस अली ने तहरीर कहा कि रोज की तरह वह अपने परिजनों के साथ खाना खाकर घर में सो रहे थे। तभी रात में छत के रास्ते से होते हुए चोर घर के आंगन में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरों की कुंडी बाहर से चढ़ा दी और कमरे का ताला तोड़कर बॉक्स में रखे 25 हजार नकद, सोने के हार, दो अंगूठी, बाली, मांगटिका, नथिया, कंगन, चांदी के पायल, पैजनी, करधनी आदि सामान उठा ले गए। सुबह होने पर जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो बाहर से कुंडी बंद होने पर शोर मचाया, तब आसपास के लोगों ने पहुंचकर कुंडी खोली।
थानाध्यक्ष रामदरश राम ने कहा कि घटना की जांच की गई है। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दो माह में कस्बा चौकी और थाना अंतर्गत आने वाले गांवों में कई बार इस तरह की चोरी, पशुओं को चुराने के मामलों में पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।