फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There will be patrolling in the Ganga for 24 hours, two Ganga guards appointed

Bhadohi News: गंगा में 24 घंटे होगी पेट्रोलिंग, दो गंगा प्रहरी नियुक्त

Sat, 21 Mar 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
There will be patrolling in the Ganga for 24 hours, two Ganga guards appointed
ज्ञानपुर। जिले में 47 किलोमीटर क्षेत्रफल में फैली गंगा में खनन और प्रदूषण की जांच के लिए पेट्रोलिंग कराई जाएगी। इसके लिए आठ लाख रुपये की लागत से एक स्टीमर खरीदा गया है। इस पर दो गंगा प्रहरी नियुक्त किए गए हैं। यह टीम रोजाना गंगा में भ्रमण कर खनन पर नजर रखेगी और प्रदूषण की जांच करेगी। वन विभाग की ओर से ये काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में गंगा उत्तर डीघ और औराई ब्लाॅक के 46 गांव गंगा के किनारे है। जिले में 47 किलोमीटर गंगा का दायरा फैला है। गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों के कई गांवों में खनन किया जाता है। कई जगहों पर गंगा में गंदा पानी और कचरा बहाया जाता है। अब इन सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की ओर से गंगा में पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए एक स्टीमर क्रय करने के साथ ही दो गंगा प्रहरी नियुक्त किए गए हैं। गंगा प्रहरी पर्यावरण की स्थिति, गंगा की स्वच्छता का इंडिकेटर विभाग को देंगे। गंगा प्रहरी अवैध खनन, कटान, शिकार, पेड़ काटना आदि विभिन्न पहलुओं पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में भी यह टीम स्टीमर से गश्त करेगी। इस कदम से अवैध खनन माफियाओं पर शिकंजा कसा जा सकेगा। गंगा में अक्सर अवैध खनन की शिकायत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed